रांची लोकसभा से INDIA गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने दाखिल किया नामांकन

Edited By Nitika, Updated: 07 May, 2024 12:40 PM

congress candidate yashaswini sahay filed nomination

झारखंड में रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने रांची समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के उपरान्त मोरहाबादी मैदान में एक विशाल सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रदेश कमिटी के...

 

रांचीः झारखंड में रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने रांची समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के उपरान्त मोरहाबादी मैदान में एक विशाल सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रदेश कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय गुलाम अहमद मीर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस नामांकन सभा में प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, नेता कांग्रेस विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो एवं महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मीर ने कहा कि पूरे देश में अब तक 184 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है, जिनमें जनता के रूझान के मुताबिक, लगभग 125 सीटें इंडिया गठबंधन को प्राप्त होने जा रहा है। यह चुनाव देश में बदलाव लाने वाला है और झारखंड में इस बार क्रांति होने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को जबरदस्त खतरा है। हम इस लोकसभा चुनाव के माध्यम से इसके खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे। नामंकन सभा को मुख्य रूप से मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं शहजादा अनवर,विधायक राजेश कच्छप, झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम, जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, सुरेश बैठा एवं बेलस तिर्की आदि नेताओं ने संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!