Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Sep, 2020 11:54 AM
झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडारा में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ सोमवार को हुए सामूहिक बलात्कार (Gang rape) के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडारा में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की (Minor girl) के साथ सोमवार को हुए सामूहिक बलात्कार (Gang rape) के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने बताया कि भंडारा थाने के जमगाई में सामूहिक बलात्कार (Gang rape) की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से आठ को 12 घंटे के अंदर मंगलवार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। उन्होंने बताया कि वहीं एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं।