झारखंड में लगातार 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 8 जिलों के लोग रहें सावधान

Edited By Nitika, Updated: 19 Jun, 2024 01:33 PM

rain alert issued for 4 consecutive days in jharkhand

रांची: भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लोग राहत महसूस कर रहे है। बीते दिन मंगलवार सुबह को हल्की बारिश ने लोगों को राहत दे दी है। कई लोग इस दौरान बारिश में नहाते हुए भी दिखे। वहीं अब मौसम विभाग ने लगातार 4 दिनों तक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

रांची: भीषण गर्मी के बीच झारखंड के लोग राहत महसूस कर रहे है। बीते दिन मंगलवार सुबह को हल्की बारिश ने लोगों को राहत दे दी है। कई लोग इस दौरान बारिश में नहाते हुए भी दिखे। वहीं अब मौसम विभाग ने लगातार 4 दिनों तक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। 

PunjabKesari


भीषण गर्मी से राहत
झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हाहाकार मचा हुआ था। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त चल रहा था। इसके अतिरिक्त शहरवासियों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान हुई हल्की बारिश ने जहां जनजीवन को राहत दी, वहीं पशु-पक्षियों की बेचैनी भी खत्म होती नजर आई। साथ ही जहां झारखंड में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका था, वहीं हल्की बारिश से ठंडी-ठंडी हवा चलने के कारण तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

PunjabKesari

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार , लोहरदगा, रांची, रामगढ़ आदि जिलों में हल्की व तेज बारिश होने की संभावना जताई है। जहां इन जिलों के लोगों को राहत मिलने वाली है, वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

मानसून की वर्षा का इंतजार 
बता दें कि लोगों को अब भी मानसून की वर्षा का इंतजार है। मौसम विभाग ने 15 जून को ही प्रदेश में मानसून के आने का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी मानसूनी बादल रूठे हुए हैं। अब इस वर्ष भी विभाग की ओर से पांच से छह दिनों की देरी बताई जा रही है, जिसका सीधा असर किसानी पर पड़ रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!