झारखंड में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की धूम, धनबाद में भारी बारिश के बीच निकाला गया जुलूस; हजारों लोग हुए शामिल

Edited By Khushi, Updated: 16 Sep, 2024 05:27 PM

eid e milad un nabi celebrated in jharkhand procession taken

आज 16 सितंबर को देश भर में ईद मिलाद उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, झारखंड में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व की धूम है। इसके चलते धनबाद के निरसा के बड़ी मस्जिद शिवलीबाड़ी के इमाम मौलाना मसूद अख्तर के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया।

धनबाद: आज 16 सितंबर को देश भर में ईद मिलाद उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, झारखंड में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व की धूम है। इसके चलते धनबाद के निरसा के बड़ी मस्जिद शिवलीबाड़ी के इमाम मौलाना मसूद अख्तर के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया।

हजारों की संख्या में लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया। हाथों में इस्लामी झंडा लिए जुलूस में शामिल मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मिलाद उन नबी के नाम के नारे लगाए। राज्य में हो रही भारी बारिश के बावजूद भी लोगों में ईद मिलाद उन-नबी के पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई लोग बारिश से बचने से लिए छाता लगाए जुलूस में शामिल थे। वहीं जुलूस में वाहन भी शामिल था।

इस दौरान शिवलीबाड़ी बड़ी मस्जिद के मौलाना मसूद अख्तर ने कहा कि सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ पैगंबर मिलाद उन नबी का जन्म दिवस मनाया। पैगंबर साहब के जन्म दिवस पर जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया गया। मौलाना मसूद अख्तर ने बताया कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को अमन, चैन और शांति का पैगाम दिया था। उनका मानना था कि लोगों में सबसे बेहतर इंसान वही है, जो दूसरों को मदद करें। इस राह पर यदि समाज के सभी लोग चलेंगे तो पूरे विश्व में हमेशा अमन-शांति कायम रहेगा।

वहीं, ईद मिलाद अल-नबी के पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही सीएम हेमंत ने राज्य की बेहतरी और खुशहाली की कामना की है। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "सभी को ईद-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद! इंसानियत, सद्भावना और समर्पण का यह मुबारक अवसर आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। सभी स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।"
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!