कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा- केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से परिवार और समाज टूट रहा है

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Nov, 2022 01:07 PM

rajesh thakur said  family and society are being broken due

इसके उपरांत झंडा चौक कोडरमा में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, स्वास्थ...

रांचीः देश में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तहत झारखंड में इसके जिलावार आयोजन के चौथे चरण में आज कोडरमा जिला में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यह यात्रा के तहत कोडरमा के महर्षि करदम ऋषि पार्क के प्रागंण से करमा मेडिकल कॉलेज तक पदयात्रा पहुंची।

इसके उपरांत झंडा चौक कोडरमा में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, सोशल मीडिया स्टेट कोडिर्नेटर गजेन्द्र सिंह समेत कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, शकील अख्तर अंसारी आदि कांग्रेसजन शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पिछले 7 सितंबर से राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा जारी है। जो 12 राज्यों 02 केन्द्रशासित प्रदेशों से गुजर कर जम्मू काश्मीर में समाप्त होगी।

कोडरमा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, जिसका अपार जनसमर्थन मिल रहा है। चाहे युवक हो, महिलाएं हो, किसान हो सभी वर्ग, जाति, धर्म के लोग हमारे नेता श्री राहुल गांधी के साथ बिना थके, बिना हारे हंसते हुए चल रहे हैं चूंकि हमारे नेता उन युवकों, महिलाओं, बेरोजगारों एवं किसानों के लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार क गलत नीतियों से परिवार और समाज टूट रहा है। महंगाई के वजह से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!