"सोहराय पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक", CM हेमंत बोले- हम सभी प्रतिवर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं

Edited By Khushi, Updated: 06 Jan, 2025 02:37 PM

sohrai festival is a symbol of our civilization and culture

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते रविवार को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित सोहराय मिलन समारोह-2025 में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि सोहराय पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है और हम सभी प्रतिवर्ष इस पर्व...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते रविवार को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित सोहराय मिलन समारोह-2025 में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि सोहराय पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है और हम सभी प्रतिवर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।

PunjabKesari

सोरेन ने बीते रविवार को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप, मोरहाबादी में आयोजित 'सोहराय मिलन समारोह-2025' में कहा कि आदिवासी समाज आज के दिन अनेक रीति-रिवाज के साथ प्रकृति की पूजा करते हैं। सोरेन ने कहा कि आज आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने की जरूरत है। सोहराय पर्व के माध्यम से हम सभी एकता एवं सौहार्द का संदेश देते हैं।

PunjabKesari

सोरेन ने कहा कि यह पर्व परिवार एवं प्रकृति से जुड़ा पर्व है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें भाईचारा, समानता तथा भाई-बहन का प्रेम झलकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। आज प्रकृति को संरक्षित करने में आदिवासी समाज की अहम भूमिका है। इस भौतिकवादी युग में जल, जंगल और जमीन से छेड़छाड़ हो रहा है। आदिवासी समाज हमेशा से जल-जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। इसलिए जरूरत है कि समाज के सभी लोग मिलजुल कर जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा के संरक्षण के लिए आगे आएं।

PunjabKesari

सोरेन ने कहा कि आदिवासी के समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा आदिवासी योजना के तहत जनजातियों के आर्थिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी कार्य हुए है। कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी संचालित की गई है। यहां के जनजातियों का एकीकृत ढंग से विकास करना, जनजातियों को सुरक्षा देना एवं जनजातियों को शोषण मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में हमारी सरकार समाज के वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी। वहीं, इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा, राजधानी सांवता समिति के संरक्षक सनातन मरांडी, अर्जुन मरांडी, अध्यक्ष मेघलाल सोरेन, डॉ. दिनेश मुर्मू, सुधीर सोरेन, संजय हांसदा, विनय टुडू एवं राजधानी सांवता समिति के सभी पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!