झारखंड घूमने आई स्पेन की महिला के साथ हैवानियत, 8-10 युवकों ने किया दुष्कर्म

Edited By Khushi, Updated: 02 Mar, 2024 01:01 PM

spanish woman who came to visit jharkhand brutally raped

झारखंड के दुमका जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप किया गया।

Dumka: झारखंड के दुमका जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। बताया जा रहा है कि यहां स्पेन की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति भी था। विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर वह भारत आए हुए थे। अन्य राज्यों में घूमने के बाद ये दोनों झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर भागलपुर की ओर जा रहे थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। इस दौरान 8 से 10 लोग वहां पहुंचे। युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की और उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!