Dumka Gangrape: स्पेनिश महिला ने अस्पताल से शेयर किया Video, कहा- वो हमें जान से मारने वाले थे और ये भारत में हुआ

Edited By Khushi, Updated: 03 Mar, 2024 02:21 PM

spanish woman who came to visit jharkhand shared video

पीड़िता ने अस्पताल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उसने अपने चेहरे का घाव भी दिखाया है।

Dumka: झारखंड के दुमका जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पीड़िता ने अस्पताल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उसने अपने चेहरे का घाव भी दिखाया है।

महिला ने अपने वीडियो में बताया, ‘7 लोगों ने मेरे साथ रेप किया है। हम अस्पताल में हैं, हमारे साथ कुछ ऐसा हुआ है कि हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी और के साथ ऐसा हो। 7 लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया। उन्होंने हमें पीटा और लूटा। हमारी गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि वे हमें मारने जा रहे हैं। महिला ने कहा कि वो बस मेरा रेप करना चाहते थे। हम पुलिस के साथ अस्पताल में हैं। पीड़ित महिला ने कहा कि यह भारत में हुआ है।’ बता दें कि पीड़िता के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं, जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि मामला जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। यहां स्पेन की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति भी था। विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर वह भारत आए हुए थे। अन्य राज्यों में घूमने के बाद ये दोनों झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर भागलपुर की ओर जा रहे थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। इस दौरान कुछ युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की और उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!