ममता दीदी के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हैं हमले: दीपक प्रकाश

Edited By Nitika, Updated: 05 May, 2021 09:15 PM

statement of deepak prakash

पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को यहां प्रतीकात्मक धरना दिया।

 

रांचीः पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को यहां प्रतीकात्मक धरना दिया।

धरना के माध्यम से दीपक प्रकाश ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद राजनीतिक हत्या का सिलसिला लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। टीएमसी के गुंडों के द्वारा व ममता बनर्जी के संरक्षण में जिस प्रकार से भाजपा के 17 कार्यकर्ताओं की हत्या, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को घायल किया गया, और हजारों लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व कई महिलाओं से दुष्कर्म, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दुकान लुटे गए यह दुर्भाग्यजनक है। लोकतंत्र में हिंसा का कहीं स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल में नोआखाली वाली मानसिकता है। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, विदेशी घुसपैठ के खिलाफ जो बोलते हैं उनके ऊपर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के कार्यकर्ताओं को भी सेल्यूट करना होगा जो फासिस्ट सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बंगाल में जो हालात उत्पन्न हुई है, वह दुखद है। उन्होंने प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि जिस प्रकार से घटनाएं घट रही हैं प्रशासन मूक दर्शक बनकर बैठी है। टीएमसी के गुंडे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखते, वे फासिस्ट तरीके से सत्ता पर कमान रखना चाहते हैं।

दीपक प्रकाश ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले, सो कॉल्ड बुद्धिजीवी, सो कॉल्ड क्षद्म धर्मनिरपेक्ष की राजनीति करने वाले मौन धारण कर रखे हैं। देश की जनता ऐसे लोगों को कटघरे में खड़ा कर रखा है। इन्हें जवाब देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि संघर्ष का ही दूसरा नाम भाजपा है। कोरोना काल नहीं होता तो भाजपा इस संघर्ष को सड़क पर संघर्ष करती। भाजपा प्रतीकात्मक तरीके से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। आने वाले समय में राष्ट्रीय नेतृत्व के आधार पर झारखंड के सभी कार्यकर्ता बंगाल की घटनाओं के खिलाफ संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने झामुमो पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल चुनाव में झामुमो ने टीएमसी को समर्थन दिया था, आज वहां हिंसा हो रही है इस पर हेमंत सोरेन मौन धारण कर लिया है। कांग्रेस को भी अपना मुंह खोलना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!