हेमंत बाबू को जेल भेजना BJP के लिए साबित होगी बड़ी गलती, स्थापना दिवस समारोह के दौरान बोलीं कल्पना सोरेन

Edited By Nitika, Updated: 05 Mar, 2024 10:50 AM

statement of kalpana soren

झारखंड के गिरिडीह के झंडा मैदान में जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत की।

 

रांचीः झारखंड के गिरिडीह के झंडा मैदान में जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत की।

PunjabKesari

स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बोलते बोलते कल्पना सोरेन भावुक होकर रो पड़ी। मौके पर सोरेन ने कहा की राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गलती क्या रही। जब महामारी में मुख्यमंत्री हेमंत ने प्रवासी मजदूरों को देश के कई कोने से राज्य वापसी करवाया। तब साजिश रचने वाली भाजपा उस वक्त खामोश थी। सोरेन ने कहा की वो आज गिरिडीह से सक्रिय राजनीति की शुरुवात करने जा रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने को लेकर कल्पना सोरेन ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया, और कहा की हेमंत बाबू को जेल भेजना भाजपा के लिए लिए बड़ी गलती साबित होगा। क्योंकि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते हुए एक झारखंडी होते हुए राज्यहित में काम किया।

PunjabKesari

इधर स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा की पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण लाने का काम हेमंत सरकार ने किया था। मुख्यमंत्री ने कहा की सरना धर्म कोड को कभी भाजपा लागू नहीं करने वाली। उन्होंने मौके कर 1932 के खतियान का जिक्र करते हुए कहा की जो 1932 का होगा, वही मूलवासी होगा। पूर्व सीएम हेमंत को जेल भेज कर भाजपा ने राज्य के मूलवासी अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया है। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह को मंत्री बेबी देवी, हफीजुल हसन, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक सरफराज अहमद सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इधर स्थापना दिवस समारोह में हजारों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ जिले भर से जुटी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!