राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. गोंझू के निधन पर व्यक्त किया शोक

Edited By Nitika, Updated: 16 Apr, 2021 06:45 PM

the governor expressed grief on gonzhu death

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय क्षेत्रीय भाषा के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. गिरिधारी राम गोंझू के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय क्षेत्रीय भाषा के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. गिरिधारी राम गोंझू के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।     

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कोरोना महामारी के मध्य गिरिधारी राम जी जैसे विद्वान को खो दिया। वे जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विकास के प्रति सतत प्रयासरत रहते थे। रांची विश्वविद्यालय को उनके सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उनका निरन्तर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।    

वहीं राज्यपाल ने कोरोना से लड़ने के लिए वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की टीम की सक्रियता से कार्य करने के लिए कहा। कैसे इस महामारी से हम बेहतर तरीके से सामना किया जा सके, इस पर सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पताल संकल्प के साथ आगे आना होगा। लोगों की जीवनरक्षा महत्वपूर्ण है। कोरोना जांच की गति में तेजी लानी होगी। कोरोना जांच रिपोर्ट का लम्बित रहना भी खराब कार्यशैली को दिखाता है। इसलिये हमें टेस्टिंग, टेस्टिंग रिपोर्ट और उपचार इन तीनों बिन्दुओं पर ध्यान देने की अत्यंत आवश्यकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!