Edited By Khushi, Updated: 08 Mar, 2024 02:37 PM
झारखंड में हाल के दिनों में अधिकारियों के हुए तबादलों के बाद से कुछ मंत्रियों के नाराज होने की बात सामने आ रही है।
Ranchi: झारखंड में हाल के दिनों में अधिकारियों के हुए तबादलों के बाद से कुछ मंत्रियों के नाराज होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसमें सबसे ज्यादा नाराज कांग्रेस के नेता और मंत्री आलमगीर आलम हैं।
जानकारी के मुताबिक आलमगीर आलम बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक का हिस्सा नहीं बने थे, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आलमगीर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अधिकार में हुए तबादले के दौरान उनसे मशविरा नहीं किए जाने से नाराज हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आलमगीर लगातार जिस अधिकारी को विभाग से बाहर करने की बात कह रहे थे, उसे और ज्यादा सशक्त किया गया है। उन्हें एक और अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है। इसके बाद से कई बार कोशिश करने के बाद आलमगीर आलम फोन पर बात नहीं कर रहे हैं।