"यह यूपी नहीं झारखंड है", कल्पना सोरेन ने योगी आदित्यनाथ को लिया आड़े हाथों, कहा- यहां बुलडोजर नहीं, विकास की गाड़ी दौड़ेगी

Edited By Khushi, Updated: 10 Nov, 2024 05:17 PM

this is not up but jharkhand  kalpana soren took adityanath yogi

बड़कागांव में कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया।

रांची: बड़कागांव में कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे। बुलडोजर पर सवार होकर वो क्या बताना चाहते हैं। क्या यह बताना चाह रहे थे कि बड़कागांव के स्थानीय लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। कल्पना ने कहा कि नहीं योगी जी यह यूपी नहीं झारखंड है, यहां बुलडोजर नहीं , यहां महागठबंधन की विकास की गाड़ी चलेगी। कल्पना ने कहा कि बड़े- बड़े नेता यहां आते हैं, लेकिन वे बुनियादी जरूरतों की बात नहीं करते हैं, करते हैं तो सिर्फ आपसी मतभेद की बातें। भाजपा द्वारा पिछड़ों का आरक्षण कम करने को लेकर सोरेन ने कहा जब झारखण्ड राज्य बना उस समय भाजपा के ही लोगों ने पिछड़ों के आरक्षण को 27त्न से घटाकर कर 14त्न कर दिया। जब हमने विधानसभा से पिछड़ों को 27त्न आरक्षण देने के बिल को पारित कराया तो इनको बोलने की हिम्मत नहीं थी। ये लोग  सिर्फ पार्टी की बात करते हैं जनमानस की नहीं।

कल्पना सोरेन ने कहा कि विधानसभा से आरक्षण का बिल हो या आदिवासी सरना धर्म कोड हम इसे पारित कराते हैं। आज उस 27त्न आरक्षण को लाने के लिए हमारी महागठबंधन की सरकार खड़ी है। सोरेन ने कहा यहां जितने भी खनन कंपनियां चल रहे हैं, इनमें यहां के स्थानीय लोगों की 95 प्रतिशत भागीदारी महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित करेगी। आप सभी को सोचने की जरूरत है कि आखिर चुनाव के समय ही बड़े नेता क्यों आते है, लेकिन आपके बीच हमेशा बड़कागांव की अम्बा प्रसाद खड़ी रहती है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!