Lok Sabha Elections 2024: रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में शामिल होगी 'तृणमूल'

Edited By Nitika, Updated: 12 Apr, 2024 11:53 AM

trinamool will participate in the opposition rally

झारखंड की राजधानी रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शामिल होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

नई दिल्ली/रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में 21 अप्रैल को होने वाली विपक्ष की रैली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शामिल होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को कुछ दिन पहले फोन कर रैली के लिए आमंत्रित किया था।

चुनाव प्रचार में व्यस्तता के कारण ममता के रैली में उपस्थित होने की संभावना नहीं है हालांकि पार्टी अपने प्रतिनिधियों को भेजेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 21 अप्रैल को रांची में 'उलगुलान (क्रांति) महारैली' कर रहा है, जिसमें विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दल भाग लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!