रिम्स में इलाजरत वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का निधन, हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया दु:ख

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Oct, 2021 02:01 PM

video journalist baijnath mahto died in rims hemant soren expressed grief

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी महतो के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस बीच झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष राजेश ठाकुर ने महतो...

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाजरत वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का आज निधन हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी महतो के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस बीच झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष राजेश ठाकुर ने महतो के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हमे अत्यंत खेद है पूरा कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में स्व महतो एवं समाचार प्लस परिवार के साथ है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, आभा सिन्हा, डॉ एम तौसीफ सतीश पॉल मुंजिनि डॉ राकेश किरण महतो डॉ मंजू कुमारी एवं ईश्वरआनंद ने निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व बैजनाथ महतो की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से असामयिक मृत्यु से हम सभी दुखी है, ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों को दें। उल्लेखनीय है कि पत्रकार बैजनाथ महतो का आज इलाज के दौरान यहां रिम्स में निधन हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!