​'सत्ता का दुरुपयोग कर रही BJP', अपने ऊपर FIR दर्ज होने पर बोले मुकेश सहनी- हमारा संविधान खतरे में

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 May, 2024 01:50 PM

bjp is misusing power

अपने ऊपर FIR दर्ज होने पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने कहा कि यही तो हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकतंत्र जिंदा नहीं है..हमारा संविधान खतरे में है। बताइए बीजेपी ने पहले गलती किया है। हमने जानबूझकर उसका फिरकी लिया। भाजपा ने हमारे ऊपर...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): अपने ऊपर FIR दर्ज होने पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने कहा कि यही तो हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकतंत्र जिंदा नहीं है..हमारा संविधान खतरे में है। बताइए बीजेपी ने पहले गलती किया है। हमने जानबूझकर उसका फिरकी लिया। भाजपा ने हमारे ऊपर कंप्लेंट कराया और कंप्लेंट में हमारे ऊपर केस दर्ज हो गया। उसी दिन हमने भी थाना में कंप्लेंट किया और भाजपा ने यह गलती किया, लेकिन आज तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

'ये लोग सत्ता का कर रहे दुरुपयोग'
मुकेश सहनी ने कहा कि वह सत्ता में है पावर में है, वह सत्ता का दुरुपयोग कर रहे है। हमारे ऊपर केस कर दिए, लेकिन उनके ऊपर अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। इस पर बिहार की जनता को सोचने की बात है। अगर उनका बस चले तो हत्या करने से भी नहीं चूकेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जो सच की लड़ाई है, मैं लड़ता रहूंगा। चाहे वह देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं हो मैं लड़ता रहूंगा। वही, सम्राट चौधरी के बयान पर मुकेश सहनी ने कहा कि 4 जून के बाद परेशान कौन हो रहा है देश में... सम्राट चौधरी जी को पता चल जाएगा। तरह-तरह का बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री को बिहार में कितना सभा करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री जी को 4 जून को पता चल जाएगा कि कौन बेरोजगार होगा कौन सत्ता में रहेगा।

'देश का युवा मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ'
ममता बनर्जी के बयान पर मुकेश सहनी ने कहा कि वे हमारे इंडिया गठबंधन को समर्थन देंगी, हमारे लिए अच्छी बात है। ममता बनर्जी को भी पता चलने लगा हैं कि हमारी सरकार बनने जा रही है। यह देश दुनिया जानने लगा है  तो अच्छी बात है। भाजपा को तो कोई समर्थन देने के लिए आ नहीं रहा है। सब नेता को पता हैं कि भाजपा का सरकार बनने नहीं जा रहा है। देश का युवा मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ है। वही चिराग पासवान के 300 पार वाले बयान पर मुकेश सहनी ने कहा कि अभी दीखिये चार फेज का चुनाव हुआ है और ये लोग 400 से 300 पर आ गए। अभी तीन फेज और बाकी है। जब सातवां फेज खत्म होगा तो ये लोग 144 पर आ जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!