प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज पार्टी' के नाम से बनाया अपना राजनीतिक दल,  मनोज भारती बने पहले अध्यक्ष

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Oct, 2024 05:05 PM

prashant kishor formed his own political party named jan suraj party

चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को ‘जन सुराज पार्टी' के नाम से अपना राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा कर दी। पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किशोर ने यह घोषणा की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री...

पटना: चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को ‘जन सुराज पार्टी' के नाम से अपना राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा कर दी। पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किशोर ने यह घोषणा की।

पार्टी के पहले अध्यक्ष बने मनोज भारती
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से नेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन सहित कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं। किशोर ने चंपारण से राज्य की तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी ‘पदयात्रा' शुरू करने के ठीक दो साल बाद इस पार्टी का गठन किया, जिसका उद्देश्य लोगों को प्रदेश में एक ‘नया राजनीतिक विकल्प' देकर उन्हें संगठित करना है। चंपारण से ही महात्मा गांधी ने देश में पहला ‘‘सत्याग्रह'' शुरू किया था। पार्टी के पहले अध्यक्ष मनोज भारती बनाए गए हैं। मनोज भारती दलित समाज से हैं और वे मधुबनी जिले के रहने वाले हैं।

वहीं, इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!