"जो नेता अमेठी छोड़ गए, वे किस मुंह से रायबरेली में चुनाव लड़ेंगे?", चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर साधा  निशाना

Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2024 09:36 AM

chirag paswan targeted rahul gandhi

LJP (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार चिराग पासवान ने राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर कहा, "जो नेता अमेठी छोड़कर गए कभी पलटकर भी नहीं देखा, आज वे रायबरेली की जनता को कैसे विश्वास दिलाएंगे?... किस मुंह से वे रायबरेली...

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के पास थी। वहीं, राहुल के अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने निशाना साधा है। 

LJP (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार चिराग पासवान ने राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर कहा, "जो नेता अमेठी छोड़कर गए कभी पलटकर भी नहीं देखा, आज वे रायबरेली की जनता को कैसे विश्वास दिलाएंगे?... किस मुंह से वे रायबरेली में चुनाव लड़ेंगे जब लोग अमेठी का इतिहास जान गए हैं।" 

यह भी पढ़े- रायबरेली से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर बोले सिन्हा- 'वे देश के किसी कोने से चुनाव लड़ लें, पूरी तरह से हारेंगे' 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की उस रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिससे उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से चुनाव जीतती आई हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार तड़के रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। अमेठी से प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। उधर, भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!