Jharkhand News: CM हेमंत ने रबिंद्रनाथ महतो को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

Edited By Harman, Updated: 10 Dec, 2024 02:14 PM

cm hemant congratulated rabindranath mahato

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रबिंद्रनाथ महतो को दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “ लगातार दूसरी बार माननीय झारखण्ड विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर आदरणीय श्री रबिन्द्रनाथ...

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रबिंद्रनाथ महतो को दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा,“ लगातार दूसरी बार माननीय झारखण्ड विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर आदरणीय श्री रबिन्द्रनाथ महतो जी को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।” 

वहीं झारखण्ड विधानसभा में संबोधन के दौरान भी सीएम हेमंत ने सबसे पहले नए स्पीकर को बधाई दी। साथ ही कहा मुझे विश्वास है कि राज्य के सर्वांगीण विकास में लोकतंत्र का यह मंदिर अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभाएगा। सीएम हेमंत ने कहा पंचम झारखंड विधानसभा में रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सदन सफलतापूर्वक चला। सीएम ने आगे कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका भी अहम है। वहीं, इस दौरान सीएम हेमंत ने विपक्ष से आग्रह किया कि चुनाव में राज्य की जनता ने जो निर्णय सुनाया है, उस निर्णय का सम्मान करें। 

PunjabKesari

बता दें कि झारखंड में रबींद्रनाथ महतो निर्विरोध झारखंड का विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि रबिन्द्रनाथ महतो ने स्पीकर बनते ही इतिहास रच दिया है। रबिन्द्रनाथ महतो पहले विधायक हैं जो लगातार दो बार झारखंड विधानसभा के स्पीकर चुने गये हैं। साथ ही रबिंद्रनाथ महतो ने चौथी बार विधायक बनते ही इस बात को भी झुठला दिया कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए कोई भी जनप्रतिनिधि विधायक नहीं बनते हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि कई अन्य विधायकों की तरह वो भी लगातार तीन बार जीतकर हैट्रिक लगाने में सफल हुए है। 2005 में नाला से झारखंड विधानसभा का अपना पहला चुनाव जीते, लेकिन 2009 में अगला चुनाव हार गए, लेकिन 2014 और 2019 तथा 2024 के चुनावों में फिर से जीत हासिल की। अब रबिंद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के आठवें अध्यक्ष चुने गए। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!