दुष्कर्म मामले में नाबालिग को धमकाने के आरोप में 'कंटेंट क्रिएटर' गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Nov, 2026 10:16 AM

content creator  arrested for allegedly threatening a minor in a rape case

लड़की के दादा की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में भारती और दिलीप तिर्की को आरोपी बनाया गया था। खोटरे ने बताया कि तिर्की को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के कथित अपहरण और उसे धमकाने के मामले में 'कंटेंट क्रिएटर' अभिषेक भारती को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने बुधवार रात बिष्टुपुर इलाके में छापेमारी के दौरान भारती को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारती पर नाबालिग लड़की का अपहरण करने, उसे धमकाने और दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए उस पर दबाव बनाने का आरोप है। 

इस मामले में 13 नवंबर को पाकड़टांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लड़की के दादा की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में भारती और दिलीप तिर्की को आरोपी बनाया गया था। खोटरे ने बताया कि तिर्की को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि सिमडेगा पुलिस की एक टीम पिछले 10 दिनों से जमशेदपुर में भारती की तलाश कर रही थी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!