​CM नीतीश ने प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री डॉ० नरेन्द्र प्रसाद के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 May, 2024 06:42 PM

cm nitish expressed grief over the death of padma shri dr narendra prasad

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध चिकित्सक प‌द्मश्री डॉ० नरेन्द्र प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ० नरेन्द्र प्रसाद ख्याति प्राप्त सर्जन थे। वर्ष 2015 में चिकित्सा के क्षेत्र में...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध चिकित्सक प‌द्मश्री डॉ० नरेन्द्र प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ० नरेन्द्र प्रसाद ख्याति प्राप्त सर्जन थे। वर्ष 2015 में चिकित्सा के क्षेत्र में अमूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ० नरेन्द्र प्रसाद के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!