Edited By Khushi, Updated: 16 Aug, 2025 10:28 AM

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज यानी शनिवार सुबह रांची लाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा लाया गया और इसे विधानसभा परिसर में रखा जाएगा जहां मंत्री,...
रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज यानी शनिवार सुबह रांची लाया गया और पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर में रखा जाएगा जहां मंत्री, विधायक और नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
इससे पहले झामुमो और कांग्रेस के कई नेता हवाई अड्डे पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला ले जाया जाएगा, जहां यह मऊ भंडार मैदान और झामुमो शिविर कार्यालय में रखा जाएगा। बता दें कि रामदास सोरेन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बीते शुक्रवार रात निधन हो गया।
गौरतलब है कि रामदास सोरेन को 2 अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोरेन (62) की हालत गंभीर थी और जब से ही उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।