बिहार विधानसभा चुनावः 3 सितंबर को NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी

Edited By Nitika, Updated: 02 Sep, 2020 05:27 PM

jitan ram manjhi to join nda on 3 september

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाला हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) (सेक्युलर) 3 सितंबर को राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में शामिल होगा।

 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाला हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) (सेक्युलर) 3 सितंबर को राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में शामिल होगा।

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी 3 सितंबर को मोर्चा के राजग का हिस्सा होने की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सीट को लेकर समझौता कभी एजेंडा नहीं रहा था। हम विकास को लेकर राजग के साथ जा रहे हैं। हमारी पार्टी का कोई विलय नहीं हो रहा है। हम राजग गठबंधन में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की धारा को आगे बढाने का काम करेंगे। राजग में वापसी की अटकलों के बीच 27 अगस्त को मांझी ने मुख्यमंत्री से यहां एक अणे मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी।

मांझी ने कुमार से मुलाकात के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक वार्ता होने से इनकार करते हुए कहा था कि यह मुलाकात स्थानीय मुद्दों और समस्याओं पर केंद्रित थी। बीते 20 अगस्त को मांझी के नेतृत्व वाले मोर्चा ने प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं बनाए जाने पर उससे नाता तोड़ लिया था। बिहार विधानसभा में मांझी अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक हैं। मोर्चा के महागठबंधन से निकल जाने के बाद अब इस गठबंधन में चार दल राजद, कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और मुकेश सहनी का दल वीआईपी बचे हैं। बिहार में सत्तारूढ़ राजग में पहले से ही एक दलित नेता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा शामिल है, ऐसे में मांझी के लिए प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक सीटों के लिए दबाव बनाना आसान नहीं होगा।

मांझी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी अन्य राजनीतिक दल में अपनी पार्टी का विलय नहीं करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मांझी ने जदयू से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा बना ली थी और राजग के घटक के तौर पर 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन जुलाई 2017 में नीतीश कुमार की राजग में वापसी होने पर वह विपक्षी महागठबंधन में शामिल हो गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!