BJP की झारखंड इकाई के प्रमुख मरांडी के हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया, जानिए वजह

Edited By Nitika, Updated: 10 May, 2024 12:35 PM

marandi helicopter made emergency landing

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर को बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में यहां सोनारी हवाई अड्डा पर उतारा गया।

 

जमशेदपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर को बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में यहां सोनारी हवाई अड्डा पर उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मरांडी हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री खरसावां में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे कि तभी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण चालक को हेलीकॉप्टर का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा और उसे आपात स्थिति में जमशेदपुर में उतारा गया।

वहीं हेलीकॉप्टर उतर जाने के बाद भाजपा की जमशेदपुर महानगर समिति के अध्यक्ष सुधांशु ओझा पार्टी के अन्य नेताओं के साथ हवाई अड्डा पहुंचे और मरांडी की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। पार्टी प्रवक्ता प्रेम झा ने जमशेदपुर में बताया कि मरांडी रात्रि विश्राम यहीं करेंगे और शुक्रवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!