Bihar Politics: "खड़गे के आने और बैठक करने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क", संजय झा ने विपक्ष पर बोला जोरदार हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 May, 2024 12:40 PM

sanjay jha strongly attacked the opposition

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेता आज पटना में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। वहीं, इंडिया गठबंधन की बैठक के पहले जदयू राज्यसभा सांसद संजय झा (Sanjay Jha) ने...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेता आज पटना में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। वहीं, इंडिया गठबंधन की बैठक के पहले जदयू राज्यसभा सांसद संजय झा (Sanjay Jha) ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खड़गे के आने और बैठक करने से कुछ नहीं होगा।

'फिर जेल जाएंगे केजरीवाल'
संजय झा ने कहा कि गठबंधन के नाम पर नीतीश कुमार ने जब मीटिंग चल रही थी तब इसका विरोध किया था। यह इंडिया गठबंधन क्या है? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रिहाई पर संजय झा ने कहा कि दिल्ली वाले मुख्यमंत्री जेल से बाहर निकल गए है। अब तो उनके छठे पीएम के दावेदार आ गए है। अब उनको आपस में सेटल करने दीजिए, जवाब देने दीजिए... उनको निकाला ही गया है चुनाव प्रचार के लिए। शराब कांड में उनको जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उनको 20 दिन के लिए बेल दिया है। उसके बाद फिर वह जेल चले जाएंगे।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे शनिवार को समस्तीपुर में और मुजफ्फरपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। चौथे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार को थम जायेगा। समस्तीपुर में जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!