Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Apr, 2024 01:15 PM
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बीजेपी के सुपर फ्लॉप वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के परिवार की जमींदारी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगी। उनके परिवार का...
पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बीजेपी के सुपर फ्लॉप वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के परिवार की जमींदारी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगी। उनके परिवार का एक भी सदस्य नहीं जीतेगा और उनका खाता नहीं खुलेगा।
'बिहार की जनता इनको कही से अवसर नहीं दे रही'
विजय सिन्हा ने कहा कि यह पूरी तरह से वह(तेजस्वी यादव) लिख लें। आखिर कौन सा ऐसा विजन है कि बिहार को बर्बाद करने वाले, बिहार को लूटने वाले दिल्ली में जाकर देश को जाकर लूटेंगे, देश को बर्बाद करेंगे। बिहार की जनता यह गलती नहीं करने जा रही हैं। उनको कही से अवसर नहीं दे रही है। राहुल गांधी के भागलपुर दौरे पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में सबको आने का अधिकार है और राहुल गांधी जब अपना ही क्षेत्र छोड़कर भाग जाते हैं तो वह दूसरे के क्षेत्र में वह कितना वोट दिला पाएंगे। यह पूरा बिहार और पूरा देश जानता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर लोकसभा और खगड़िया लोकसभा दोनों जगह जा रहे हैं और यह बता रहे हैं। देश की जनता और बिहार की जनता बिहार को बर्बाद करने वाले को कतई फिर से अवसर नहीं देगी। मोदी जी की गारंटी पर उनको पूर्ण विश्वास है और विकसित बिहार बनाने का संकल्प है। बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के 400 पार का फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप हो गया है। 'काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती' इनकी जुमलेबाजी और झूठ का पहाड़ ढह गया है। हम अच्छे वोटों से जीत रहे हैं।