पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करेगी BJP! केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा- अगर वह NDA खिलाफ लड़ेंगे तो....

Edited By Ramanjot, Updated: 03 May, 2024 01:33 PM

bjp will take action against pawan singh rk singh

काराकाट सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राजग उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने आरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘या तो उन्हें (पवन सिंह) ऐलान करना चाहिए कि वह काराकाट से...

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी के सदस्य होने के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले भोजपुरी गायक पवन सिंह के खिलाफ ‘‘उचित कार्रवाई'' की मांग की है। सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर गायक के फैसले के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। 

‘‘उपेन्द्र कुशवाहा राजग के उम्मीदवार हैं"
काराकाट सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राजग उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने आरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘या तो उन्हें (पवन सिंह) ऐलान करना चाहिए कि वह काराकाट से राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे या उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। अगर वह काराकाट से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी से उनका निलंबन उचित निर्णय होगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘उपेन्द्र कुशवाहा राजग के उम्मीदवार हैं, जिसका मतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उम्मीदवार।'' 

''कुशवाहा की जीत से मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे''
आर के सिंह ने कहा, ‘‘जो कोई भी राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है, इसका मतलब है कि वह मोदी जी के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘कुशवाहा की जीत से मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे।'' वहीं भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से पवन सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा, ‘‘उपेंद्र कुशवाहा काराकाट लोकसभा सीट से राजग के उम्मीदवार हैं। कुशवाहा के पास प्रधानमंत्री मोदी की मुहर है... पूरी भाजपा कुशवाहा के साथ ही है।''

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!