सुपौल में बदमाशों का आतंक....गोली मारकर बर्तन व्यापारी से लूटे 10 हजार रुपये, व्यापारी की हालत गंभीर

Edited By Harman, Updated: 07 Sep, 2024 04:24 PM

10 thousand rupees looted from utensil trader after shooting him

बिहार में अपराध चरम पर है। रोजाना हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सुपौल जिले से सामने आया है, जहां एक शख्स को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल पैदा...

 

सुपौल: बिहार में अपराध चरम पर है। रोजाना हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सुपौल जिले से सामने आया है, जहां एक शख्स को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

गोली मारकर लूटे 10 हजार रुपये
जानकारी के अनुसार, घटना जदिया थाना क्षेत्र की है। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय कुंदन साह के रूप में हुई है, जो कि जगह-जगह घूम के बर्तन बेचने का काम करता है। घटना के समय वह गांव-गांव बर्तन बेचने के बाद रघुनाथपुर से हटिया लौट रहा था। इसी दौरान  बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने बर्तन व्यापारी पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके दाएं कंधे में लगी है। जिस कारण कुंदन साह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उससे 10 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।

वहीं, घटना के बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बीएन पासवान ने बताया कि गोली कुंदन साह के कंधे में हड्डी के बीच फंसी हुई है और उनकी हालत नाजुक है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!