पूर्णियाः सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर बाल सुधार गृह से भागे 12 किशोर, नौ को कटिहार से पकड़ा

Edited By Ramanjot, Updated: 12 May, 2022 02:32 PM

12 teenagers ran away from the correctional home in purnia

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के खजांची हाट इलाके के बाल सुधार गृह में तड़के लगभग चार बजे हुई। पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने बताया कि इन किशोरों ने सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार यादव को एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद वे परिसर की दीवार फांद कर भाग गए।...

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में सरकार द्वारा संचालित एक बाल सुधार गृह से कई आपराधिक मामलों में शामिल बारह किशोर बुधवार को भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के खजांची हाट इलाके के बाल सुधार गृह में तड़के लगभग चार बजे हुई। पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने बताया कि इन किशोरों ने सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार यादव को एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद वे परिसर की दीवार फांद कर भाग गए। उन्होंने बताया कि फरार किशोरों में से नौ को पड़ोसी कटिहार जिले से पकड़ लिया गया, जबकि तीन अभी भी फरार हैं।

पुलिस ने कहा कि फरार किशोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह में 73 किशोर थे। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!