सासाराम में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 13 डिब्बे, यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन पर कोई असर नहीं

Edited By Nitika, Updated: 23 Feb, 2023 11:33 AM

13 wagons of goods train derailed in sasaram

पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलखंड के बीच बुधवार रात सासाराम स्टेशन के निकट मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए।

 

पटनाः पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलखंड के बीच बुधवार रात सासाराम स्टेशन के निकट मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से गया की ओर जा रही मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

PunjabKesari

रेलवे सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के कारण मुख्य लाइन पर कोई असर नहीं पड़ा है इसलिए इस रेल खंड पर यात्री गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर सिर्फ मालगाड़ी का परिचालन प्रभावित हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और मालगाड़ी के रूट पर भी परिचालन सामान्य बनाने के लिए प्रयास जारी है।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!