Edited By Ramanjot, Updated: 15 Sep, 2026 09:30 AM

हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें मंगलवार दोपहर तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विशेष पुलिस टीम तकनीकी एवं मानवीय सहयोग के आधार पर जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार कार्रवाई कर रही है।
भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व स्थानीय भाजपा नेता उमा भूषण तांती की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को भागलपुर नगर निगम की वार्ड संख्या 51 की पार्षद एवं नामजद अभियुक्त दीपिका कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि हत्याकांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग विशेष टीमें विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में फरार चल रही स्थानीय भाजपा नेता शशि मोदी की पत्नी दीपिका कुमारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें मंगलवार दोपहर तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विशेष पुलिस टीम तकनीकी एवं मानवीय सहयोग के आधार पर जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार कार्रवाई कर रही है।