बिहार भ्रमण पर आये 18 प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों ने बापू टावर संग्रहालय का किया भ्रमण

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Feb, 2025 08:38 PM

18 trainee ias officers who came to visit bihar visited bapu tower museum

लाल बहादुर शास्त्री,राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से वर्ष- 2024 बैच के देश भर से चुने हुए प्रशिक्षणरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल-18 प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा भारत भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को बापू टावर का परिभ्रमण किया गया।

पटना: लाल बहादुर शास्त्री,राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से वर्ष- 2024 बैच के देश भर से चुने हुए प्रशिक्षणरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल-18 प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा भारत भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को बापू टावर का परिभ्रमण किया गया। पदाधिकारियों के दल में झारखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि कैडर के पदाधिकारी शामिल थे। सभी पदाधिकारियों को विभिन्न दीर्घाओं के प्रदर्शों ने काफी आकर्षित किया। 

चम्पारण दीर्घा और राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित योजनाओं, कार्यक्रमों से प्रशिक्षु पदाधिकारी प्रभावित दिखे। उक्त अवसर पर कुमार रवि,सचिव, भवन निर्माण विभाग-सह-अध्यक्ष बापू टावर कार्यकारिणी समिति द्वारा प्रशिक्षु आई.ए.एस. पदाधिकारियों के ग्रुप-लीडर दिप्ती रोहेला, भा.प्र.से. को बापू टावर का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शेष प्रशिक्षु पदाधिकारियों को भी अंगवस्त्र, पुस्तक महात्मा गांधी की आत्म कथा-सत्य के साथ मेरे प्रयोग और नील के धब्बे, स्मृति चिन्ह आदि भेंटकर सम्मानित किया गया।

 प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा बापू टावर के सभी दीर्घाओं का क्रमिक परिभ्रमण करने के उपरांत इस संरचना को अनुपम, अद्भुत एवं अविस्मरणीय कृति बताया गया तथा इसे मूर्त रूप देने के लिए बिहार सरकार को भी साधुवाद दिया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!