औरंगाबाद में 20 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप, कार में बैठाकर अनजान जगह पर ले गए थे 3 युवक

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Oct, 2021 04:42 PM

20 year old girl gang raped in aurangabad

औरंगाबाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 16-17 अक्टूबर की रात मुफ्फसिल थाना गश्ती दल के पुलिसकर्मियों ने देव मोड़ के पास ऑटोरिक्शा पर एक लड़की को कुछ युवकों के साथ देखकर संदेह के आधार पर पूछताछ की। इस दौरान लड़की ने बताया कि वह राहुल कुमार से प्रेम...

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले से 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 16-17 अक्टूबर की रात मुफ्फसिल थाना गश्ती दल के पुलिसकर्मियों ने देव मोड़ के पास ऑटोरिक्शा पर एक लड़की को कुछ युवकों के साथ देखकर संदेह के आधार पर पूछताछ की। इस दौरान लड़की ने बताया कि वह राहुल कुमार से प्रेम करती है तथा शादी करना चाहती है। इस आशय की सूचना मुफ्फसिल थाना गश्ती दल ने मदनपुर थाना प्रभारी एवं लड़का-लड़की के परिजन को दी। पूछताछ के लिए लड़की एवं राहुल कुमार तथा दो अन्य युवकों को पुलिस मदनपुर थाना लाई।

पुलिस के मुताबिक मदनपुर थाना में परिजन के पहुंचने पर लड़की ने बयान दिया कि राहुल कुमार एवं अन्य दो युवकों अविनाश कुमार तथा पंकज कुमार ने उससे बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि राहुल उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर अनजान जगह पर ले गया। वहां उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

उधर, पुलिस के मुताबिक लड़की की शिकायत के आधार पर औरंगाबाद महिला थाना में 17 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 376 डी तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!