सारणः लूट की योजना बना रहे नट गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस एवं वाहन बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Feb, 2022 12:05 PM

6 criminals of nut gang planning robbery arrested

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार मंगलवार को दरियापुर थाना क्षेत्र के रेल चक्का फैक्ट्री बेला के पास लूट की योजना बना रहे नट गिरोह के अपराधी सनी कुमार, प्रिंस कुमार...

छपराः बिहार में सारण जिला पुलिस ने लूट की योजना बना रहे एक आपराधिक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार मंगलवार को दरियापुर थाना क्षेत्र के रेल चक्का फैक्ट्री बेला के पास लूट की योजना बना रहे नट गिरोह के अपराधी सनी कुमार, प्रिंस कुमार अर्जुन पासवान, लुचु, गोधन नट और लखमी नट को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से लूट के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहन, देशी कट्टा एवं कारतूस मिले हैं।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अंर्तराज्यीय लूट, डकैती के दर्जनों कांड में संलिप्तता को स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई वस्तुओं की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!