बक्सर से 6 अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 10 May, 2022 03:48 PM

6 interstate arms smugglers arrested from buxar

छापेमारी के दौरान उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के माहेपुर गांव के हरिद्वार सिंह के पुत्र साहिल सिंह, गहमर पट्टी के इंद्रजीत सिंह के पुत्र सौरव सिंह और गहमर थाना के खदुरा गांव के जयप्रकाश यादव के पुत्र संटी यादव के साथ बक्सर सिविल लाईन के विश्वनाथ...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से छह अतंरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार बेचने के लिए दैतरा बाबा मंदिर के समीप पहुंचे हुए है। तत्काल प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के माहेपुर गांव के हरिद्वार सिंह के पुत्र साहिल सिंह, गहमर पट्टी के इंद्रजीत सिंह के पुत्र सौरव सिंह और गहमर थाना के खदुरा गांव के जयप्रकाश यादव के पुत्र संटी यादव के साथ बक्सर सिविल लाईन के विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह और रमेश कुमार राय के पुत्र ऋषिककेश राय को गिरफ्तार किया गया।

गोरख राम ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन पिस्तौल, 11 कारतूस, बाइक के साथ चार मोबाइल बरामद किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!