सीतामढ़ी में भारी संख्या में नेपाली जाली नोट के साथ 6 तस्कर गिरफतार, दो किलो गांजा भी बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jun, 2024 10:23 AM

6 smugglers arrested with huge amount of nepali fake notes in sitamarhi

मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अमरेश सिंह, नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र के नगरदाहा गांव निवासी सोनेलाल साह, केहुनियां गांव निवासी विनोद साह, परवानीपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी शम्भू तिवारी, लिपनीवर्ता...

सीतामढ़ी: बिहार में सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी संख्या में नेपाली जाली नोट के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कमांडेंट एम.श्रीवास्तव एवं सीतामढ़ी के पुलिस उपाधीक्षक (सदर) आशीष आनंद ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कन्हौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी की कुख्यात अपराधी कन्हाई के भाई अमरेश सिंह के घर पर तस्करों का गिरोह जाली नोटों के बंडल को खपाने के लिए एकत्रित हुआ है। 

दो किलो गांजा एवं नेपाली जाली नोटों के 47 बंडल बरामद
इस आधार पर कुआरी मदन गांव निवासी अमरेश सिंह के घर छापेमारी की गई। मौके से दो किलोग्राम गांजा, नेपाली जाली नोटों के 47 बंडल बरामद किया गया। बरामद जाली नोट 1000 रूपए के हैं। उन्होंने बताया कि मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अमरेश सिंह, नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र के नगरदाहा गांव निवासी सोनेलाल साह, केहुनियां गांव निवासी विनोद साह, परवानीपुर थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी शम्भू तिवारी, लिपनीवर्ता गांव निवासी आजाद महतो एवं बारा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के मोतीसर गांव निवासी सुरेश साह के रुप में की गई है। गिरफ्तार तस्करों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!