Katihar Crime:  रिश्ते फिर हुए शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा ने किया दुष्कर्म

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Nov, 2024 02:20 PM

6 year old girl was raped by her uncle

बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम को घटित...

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम को घटित इस घटना के आरोपी 17 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान कर साक्ष्य इकट्ठा कर कर रही है।

बाजार गई हुई थी बच्ची की मां
पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां बाजार गई थी, तभी घर में अकेला पाकर आरोपी उसे मकान के पीछे पुआल के ढेर में ले गया जहां बच्ची के साथ उसने कथित रूप से दुष्कर्म किया। बाजार से लौटने पर मां को बच्ची जख्मी हालत में मिली, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!