सारणः जन्मदिन समारोह में विषाक्त मिठाई खाने से 60 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2022 03:07 PM

60 people sick after consuming toxic sweets in saran

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सलेमपुर गांव निवासी गुंजन सिंह के पुत्र के जन्मदिन पर लोग उसे बधाई देने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे। जन्मदिन समारोह में शामिल लोगों को गुंजन सिंह के द्वारा नाश्ता में मिठाई दी गई थी। मिठाई खाने के बाद 60 लोगों की...

छपराः बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन समारोह में विषाक्त मिठाई खाने से 60 लोग बीमार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सलेमपुर गांव निवासी गुंजन सिंह के पुत्र के जन्मदिन पर लोग उसे बधाई देने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे। जन्मदिन समारोह में शामिल लोगों को गुंजन सिंह के द्वारा नाश्ता में मिठाई दी गई थी। मिठाई खाने के बाद 60 लोगों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टियां होने लगी। बीमार सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पानापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि सूचना मिलने पर एम्बुलेंस सहित अन्य आवश्यक दवाओं के साथ एक टीम को भेजा गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!