भोजपुरी गायक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, कार में भी की तोड़फोड़, इलाके में फैली दहशत

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Oct, 2026 05:33 PM

firing at bhojpuri singer abhishek singh s home car vandalized

जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनिकेत कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि सिंह के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के कोर्ट एरिया में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर हमला किया गया और हमलावरों ने चार-पांच गोलियां चलाईं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने तड़के गायक के घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं। सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में भोजपुरी के एक अन्य गायक पर घटना में संलिप्तता आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि दोनों के बीच विवाद है और संबंधित गायक ने रविवार रात उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे थे। सिंह ने कहा कि हमलावरों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त किया और चार-पांच गोलियां चलाईं। 

यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते गड्ढे में गिरी 5 वर्षीय बच्ची, देर रात पानी में तैरता मिला शव; परिजनों में मचा कोहराम

जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनिकेत कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि सिंह के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। द्विवेदी ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद हो सकता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!