मानवता फिर हुई शर्मसार, शौच करने गई नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jul, 2024 12:42 PM

a minor girl who went to defecate was gang raped

बिहार के सारण जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर छह युवकों ने एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

छपरा: बिहार के सारण जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर छह युवकों ने एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

शौच करने गई थी नाबालिग युवती
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत की है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत निवासी एक नाबालिग युवती बुधवार की देर रात को शौच करने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान छह युवकों ने उक्त नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

वहीं, परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को चिकित्सा जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!