Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से महिला और उसके मासूम बेटे की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Oct, 2024 02:43 PM

a woman and her innocent son died after being hit by a truck

बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 10 निवासी रातरानी देवी (28) अपने भांजा अमित कुमार के साथ बाइक से...

सुपौल: बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 10 निवासी रातरानी देवी (28) अपने भांजा अमित कुमार के साथ बाइक से फारबिसगंज डॉक्टर को दिखाने जा रही थी। रातरानी देवी के साथ उसका डेढ़ साल का बेटा भी था।

सूत्रों ने बताया कि घटहा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दौरान ट्रक ने रातरानी और उसके बच्चे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!