पारिवारिक कलह ने ली मासूम की जान, मां ने 7 महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट और फिर....

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2026 02:08 PM

mother kills 7 month old daughter in bihar

घटना की सूचना पर गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपनी सात माह की मासूम बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गोपालपुर गांव निवासी सुनील दास की पत्नी सीमा देवी का गुरुवार की रात किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने अपनी सात माह की पुत्री पूजा की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!