नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंदा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jun, 2026 10:23 AM

container runs over 5 members of same family mother and daughter die

इस दुर्घटना में रक्सौल थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव निवासी 35 वर्षीय सावित्री देवी तथा उनकी मां, भलुअहिया निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती...

Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई, तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भलुअहिया गांव के समीप रामगढ़वा-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचल दिया। 

इस दुर्घटना में रक्सौल थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव निवासी 35 वर्षीय सावित्री देवी तथा उनकी मां, भलुअहिया निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सावित्री देवी अपने मायके भलुअहिया आई हुई थीं और ससुराल लौटने के लिए बस पकड़ने जा रही थीं। उन्हें बस में बैठाने के लिए उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य सड़क किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने पांचों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और कंटेनर को घेरते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28ए को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा तथा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाकर स्थायी समाधान की मांग की। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!