घर में सो रही महिला की जेठ ने गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; पति विदेश में करता है नौकरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Aug, 2024 11:47 AM

a woman was murdered by slitting her throat in west champaran

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां घर में सो रही एक महिला की उसके जेठ (भसुर) ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां घर में सो रही एक महिला की उसके जेठ (भसुर) ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बच्चों के साथ अकेले घर मे सोई हुई थी महिला
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख वार्ड नंबर 5 की है। मृतक महिला की पहचान मझरिया शेख पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी रामराज मुखिया की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ अकेले अपने घर मे सोई हुई थी, तभी उसके भसुर ने अकेले का फायदा उठाकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी से की जा रही पूछताछ
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशा देवी के भैसुर धर्मराज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि आशा देवी के पति रामराज मुखिया एक वर्ष पूर्व से नौकरी करने विदेश दुबई गए हुए है। आशा देवी अपने तीन वर्षीय पुत्र प्रिंश कुमार और एक वर्षीय पुत्री प्रियंका के साथ अकेले घर पर रहती थी।









 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!