स्पाइन में दर्द के बाद अस्पताल में हुआ था भर्ती, पुलिस को चकमा देकर हुआ 'नौ दो ग्यारह'

Edited By Imran, Updated: 26 Feb, 2023 01:50 PM

absconded on the pretext of going to the toilet

बिहार में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, गया जिले में बैंक लूट और डकैती का आरोपी कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जिसके बाद सुरक्षा में तैनात सिपाही की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही पूरे जेल विभाग की किरकिरी हो रही है। पुलिस...

गया: बिहार में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, गया जिले में बैंक लूट और डकैती का आरोपी कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जिसके बाद सुरक्षा में तैनात सिपाही की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही पूरे जेल विभाग की किरकिरी हो रही है। पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। उसे ढूंढा जा रहा है।

बता दें कि शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड से बैंक लूट और डकैती का आरोपी कैदी राजेश दास फरार हो गया है। अस्पताल के कैदी वार्ड से शौचालय जाने का बहाना बनाकर देर फरार हो गया है। 24 फरवरी को स्पाइन में दर्द के बाद देर रात भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि शौचालय जाने का बहाना बनाकर कैदी अपने हाथो से हथकड़ी को खिसका कर फरार हो गया है। उधर, फरार होने के बाद तैनात पुलिसकर्मी उसे ढूढने में लगे हैं, लेकिन अभी तक राजेश दास  हाथ नहीं लगा है। 24 फरवरी की रात उसे स्पाइन में दर्द होने की वजह से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में देर रात को भर्ती कराया गया था। उसका इलाज किया जा रहा था। इधर, सूचना मिली कि वह फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें:- Siwan Murder: शादी से लौटते समय वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या... गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव

लूट, डकैत समेत कई मामले में था सजायाफ्ता
फरार कैदी राजेश दास उर्फ आकाश पर शहर के बाराचट्टी के लूट केस और आर्म्स एक्ट मामले में 22 मई 2020 को गया सेंट्रल जेल में आया था और वहां सजा काट रहा था। बाराचट्टी केस के आलावा मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में बैंक, डकैती और कई अन्य लूट मामले में आरोपी रहा है। गया केंद्रीय कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया की बंदी राजेश दास परैया थाना क्षेत्र के पहरा गांव का रहने वाला है। उसने शौचालय जाने के क्रम में पुलिसकर्मियों को चकमा दिया। अस्पताल के टॉयलेट से ही फरार हो गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!