अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 28 फरवरी तक रहेगी कैंसिल, बढ़ते कोहरे के कारण कई ट्रेनों को किया गया रद्द

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Nov, 2022 02:29 PM

ambala barauni harihar express will be canceled

बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिलना शुरू हो रहा है। बढ़ते कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी के बीच कई ट्रेनों को रद्द किया हैं। वहीं कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ट्रेन दिसंबर के...

पटनाः बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिलना शुरू हो रहा है। बढ़ते कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी के बीच कई ट्रेनों को रद्द किया हैं। वहीं कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ट्रेन दिसंबर के पहले सप्ताह में 3 दिन तक नो रूम है। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग है।

इन ट्रेनों को किया गया हैं रद्द
अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14524ः यह ट्रेन 03 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
बरौनी- अंबाला हरिहर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14523ः यह ट्रेन 05 दिसंबर 2022 से 02 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी।
आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14006ः यह ट्रेन - 01 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14005ः यह ट्रेन 03 दिसंबर 2022 से 02 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी।
अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14674ः यह ट्रेन 01 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14673ः यह ट्रेन 03 दिसंबर 2022 से 02 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी।
डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.15903ः यह ट्रेन 02 दिसंबर 2022 से 27 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.15904ः यह ट्रेन 04 दिसंबर 2022 से 01 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी।
कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.15621ः यह ट्रेन 01 दिसंबर 2022 से 23 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.15622ः यह ट्रेन 02 दिसंबर 2022 से 24 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
अमृतसर- बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14618ः यह ट्रेन 01 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रद्द रहेगी।
बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.14617ः यह ट्रेन 03 दिसंबर 2022 से 02 मार्च 2023 तक रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के परिचालन के दिनों में हुई कमी
न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.12523ः यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रद्द रहेगी।
नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.12524ः यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी।
कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.12505ः यह ट्रेन प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रविवार को रद्द रहेगी।
आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस गाड़ी संख्या न.12506ः यह ट्रेन प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार को रद्द रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!