उप मुखिया के घर में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, देखते ही मच गया हड़कंप; वन अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2024 12:49 PM

an 8 foot long crocodile entered the deputy chief s house

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नवगछिया के पकड़ा गांव का है, जहां लगभग 8 फीट लंबा एक विशालकाय मगरमच्छ उप मुखिया राजीव कुमार के घर के आंगन में आराम फरमा रहा था। वहीं परिजन सुबह के छठ पूजा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक किसी की नजर आंगन में...

भागलपुर: बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार की अहले सुबह एक मगरमच्छ (Crocodile) एक घर में घुस गया। यह देख कर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग (Forest Department) को दी। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। 

आंगन में आराम फरमा रहा था 8 फीट लंबा मगरमच्छ
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नवगछिया के पकड़ा गांव का है, जहां लगभग 8 फीट लंबा एक विशालकाय मगरमच्छ उप मुखिया राजीव कुमार के घर के आंगन में आराम फरमा रहा था। वहीं परिजन सुबह के छठ पूजा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक किसी की नजर आंगन में बैठे विशाल मगरमच्छ पर पड़ी तो सभी घर छोड़कर बाहर भागने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 

PunjabKesari

इसके बाद लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम में शामिल पर्यावरण विशेषज्ञ ज्ञान चंद ज्ञानी, वन विभाग की टीम अमन कुमार, अरसद और अन्य सदस्यों ने मगरमच्छ को काबू करने का प्रयास किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 10 वनकर्मियों ने घंटों तक मशक्कत की और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। वन विभाग की सतर्कता और साहस ने ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!