​Bihar Bridge Collapsed: बिहार में एक और पुल नदी में समाया, सहरसा में 5 साल पुराना पुलिया ध्वस्त

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jul, 2024 05:40 PM

another bridge collapsed in the river in bihar

बिहार में इन दिनों पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला सहरसा जिले से सामने आया है, जहां पर महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर NH 17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क में बना पुल ध्वस्त हो गया है।

सहरसा(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में इन दिनों पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला सहरसा जिले से सामने आया है, जहां पर महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर NH 17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क में बना पुल ध्वस्त हो गया है।

वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार में JDU कोटे से मंत्री बने रत्नेश सादा के गृह पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा करीब पांच साल पहले यह पुल बनवाया गया था। पुल के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे देखते ही देखते पुल ने जल समाधि ले ली।

ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पांच साल में ही पुल के टूटने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिया के ध्वस्त होने के बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर जायजा ले रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!