बिहार MLC चुनाव: RJD के बाद अब जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Sep, 2026 01:15 PM

bihar mlc elections jan suraaj releases first list of 5 candidates

जनसुराज की इस घोषणा के साथ ही आठ निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से शेष तीन निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाद में करेगी।

पटना: बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए जनसुराज ने आज पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रविंद्र यादव, सारण शिक्षक से आफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया है।

जनसुराज की इस घोषणा के साथ ही आठ निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से शेष तीन निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाद में करेगी। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। राजद ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को प्रत्याशी बनाया है। 

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, RJD ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों में चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव से अलग मतदाता होते हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित पात्र शिक्षक तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित योग्यता रखने वाले पंजीकृत स्नातक मतदाता मतदान करते हैं। इन सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा निर्वाचन आयोग की ओर से की जानी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!