अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 किशोरों की दर्दनाक मौत; मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Mar, 2026 01:20 PM

bhagalpur road accident 2 youths dead

​​​​​​​मृतकों की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र नविासी सचिन कुमार (16) और बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार (13) के रूप में की गई है।

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र के खड़हरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और एक अन्य को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- बिहार की सियासत में बड़ा धमाका: CM नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा

मृतकों की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र नविासी सचिन कुमार (16) और बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार (13) के रूप में की गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!